छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

धान खरीदी को लेकर कांग्रेस नेताओ ने की पत्रकार वार्ता धान बेचने वाले भाजपा नेताओ की सूची जारी की और कहा कि भाजपा नेता धान खरीदी को लेकर ढोंग कर रहे है।

रायपुर 22 जनवरी धान खरीदी को लेकर कांग्रेस नेताओ ने एक बडी पत्रकार वार्ता की।
यह पत्रकार वार्ता गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन मे आयोजित की गई थी जिसमे मंत्री शिव कुमार डहरिया अमरजीत भगत प्रेमसाय सिंह टेकाम विधायक सत्यनारायण शर्मा विकास उपाध्याय गिरीश देवांगन शैलेश नितिन त्रिवेदी महापौर एजाज ढेबर सभापति प्रमोद दुबे प्रतिमा चंद्राकर राजेंद्र साहू पंकज शर्मा शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे सहित तमाम नेता गण उपस्थित थे।
पत्रकार वार्ता मे उपस्थित नेताओ ने भाजपा के ऊपर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ की कथनी और करनी मे अंतर है एवं उनकी सूची जारी की जिसमे उन भाजपा नेताओ का नाम है जिन्होने 2020-21 मे अपना धान उपार्जन केंद्रो मे बेचा। उनके द्वारा कितना धान बेचा गया और कितने राशि उनको भुगतान की गई उसकी सूची भी उन्होने जारी की।
कांग्रेस नेताओ ने आंकडा जारी करते हुए कहा कि 2020-21 मे 21.48 लाख किसानो का पंजीयन किया गया।
साथ ही समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु कुल 27.90 लाख हेक्टेयर धान के रकबे का पंजीयन किया गया जो गत वर्ष की तुलना मे 1.04 लाख हेक्टेयर अधिक है
इसके साथ ही वर्ष गिरदावरी के माध्यम से लगभग 2.52 लाख नवीन किसानो के लगभग 2.42 लाख हेक्टेयर नवीन रकबे का पंजीयन किया गया है।

धान विक्रय एवं भुगतान संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि कुल पंजीकृत 21.48 लाख कृषको मे से अब तक लगभग 19.02 लाख किसानो से लगभग 84.05 लाख मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।
गत वर्ष इस अवधि मे 12.18 लाख किसानो से 50.80 लाख मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया था।
धान बमचने वाले किसानो को विक्रय किए गए के एवज मे अब तक लगभग 15000 करोड रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
इस प्रकार किसानो को विक्रय किए गए धान के मूल्य का भुगतान श्रीघता से एवं निरंतर किया जा रहा है।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button