![](https://rjnewslive.com/wp-content/uploads/2023/07/default-images-780x470.jpg)
जशपुरनगर :- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने जशपुर के सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शासकीय अधिवक्ता सुश्री शमीम रहमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अजय शर्मा, तहसीलदार लक्ष्मण राठिया, मनोज सागर यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
उन्होने सेन्टर में दर्ज प्रकरण एवं आश्रित महिलाओं की संख्या, घरेलू हिंसा सहित संबधित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। सखी सेंटर की कि नोडल अधिकारी शिखा वर्मा के द्वारा डाॅ. नायक को जानकारी देते हुए बताया कि सखी वन स्टाप सेंटर में महिलाओ को 5 दिन की आश्रय सुविधा प्रदान करते हुए आवश्यकतानुसार उन्हें कानूनी परामर्श एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। परामर्श पश्चात् प्रकरण अनुरूप पीड़िता को स्वधारगृह अथवा नारी निकेतन भेजा जाता है। उन्होंने परिसर का मुआयना करते हुए महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की। अध्यक्ष डाॅ किरणमयी नायक के द्वारा सखी सेंटर की कर्मचारियों को महिलाओं की मदद के लिये हमेशा तत्पर रहने हेतु निर्देश दिए गए एवं सखी केंद्र के बेहतर कार्य के लिये शुभकामनाएं प्रदान की।
इस दौरान डाॅ. नायक ने मनोरा विकासखंड के सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मां भगवती के दर्शन एवं आश्रम परिसर का अवलोकन किया। उनके द्वारा आश्रम से लगे चाय बागान का भी मुआयना करते हुए चाय निर्माण के संबंध में जानकारी ली गई। आश्रम प्रबंधक श्री मानस ने बताया कि चाय बगान लगभग 7 एकड़ के क्षेत्र में विस्तृत है एवं यहां उत्पादित चाय को स्थानीय क्षेत्रों में वितरित किया जाता है।