छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर
सिंहदेव-बृहस्पति सिंह मामले पर जारी होगा कारण बताओ नोटिस- पीएल पुनिया

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव व विधायक बृहस्पति सिंह का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा है कि रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
उनसे पूछा जाएगा कि आखिर किन कारणों से उन्होंने सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाया है। आपको बता दे कि अभी मुख्यमंत्री निवास से सभी मंत्री व विधायकों की आपातपाल बैठक जारी है। जिसमें इस विवाद को सुलझाने पर मंथन किया जा रहा है। सत्ता पक्ष की परेशानी विधानसभा सत्र ने भी बढ़ा दी है। दरअसल विपक्ष ने दो दिन से सिंहदेव-बृहस्पति विवाद मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही सदन की कार्रवाई इससे बाधित हुई है।