
नई दिल्ली। सोशल मीडिया में डांस के कई सारे वीडियो हैं। लोग अक्सर इसे अपने मनोरंजन के लिए बनाते हैं। वहीं इन वीडियो को लोग काफी पसंद भी करते हैं। इंस्टाग्राम पर अब मेडिकल छात्राओं के डांस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में छात्राएं बादशाह के नए गाने पर डांस कर रहे हैं।
बता दें कि यह वीडियो अब तक 63 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। मालूम होगा कि रैपर बादशाह का नया गाना ‘जुगनू’ (Jugnu Song) हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब लोग इस गाने पर जमकर रिल्स और शॉर्ट वीडियो बना रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/CWnnTJZpaWo/?utm_source=ig_web_copy_link
वहीं इस बार मेडिकल छात्राओं ने ‘जुगनू’ पर हूबहू स्टेप्स कर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में पोस्ट किया है। वीडियो में छात्राओं का एक ग्रुप डांस करता दिखाई दे रहा है। जिसमें 6 लड़कियां हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।