भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया Effigy burning of Chief Minister

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
करही बाजार – छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शराब में हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार उजागर होने के विरोध में निपनिया रेलवे स्टेशन के समीप बस स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ता निपनिया मंडल द्वारा मुख्यमंत्री के पुतला दहन किया गया । जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला दहन किया पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच पुतले को दूर ले जाने की कोशिश की गई परंतु नाकाम रहे उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा टिक्की वर्मा ने बताया कि वर्तमान में करोड़ो रुपए का घोटाला सरकार के द्वारा किया गया है जिसके विरोध में हम समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है इस तरह के भ्रष्टाचार दुर्भाग्यपूर्ण है जनता तरस्त हैं उक्त अवसर पर निपानिया मंडल अध्यक्ष धनीराम साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष टीक्की वर्मा ,मथुरा यादव ,शैलेंद्र महाराज, ओमप्रकाश धूरु, रोहित साहू ,बृजेश निषाद,भीषण, नीरज सेन सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।