बड़ी खबर
पुलिस अधीक्षक बेमेतरा अरविंद कुजुर ने जिले के सहायक उप निरीक्षक अंजोर साहू एवं डी.एन. सिंह को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत।

रिपोर्टर:- फलेश मधुकर
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री अरविंद कुजुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री विमल कुमार बैस द्वारा बेमेतरा जिले में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक अंजोर साहू एवं डी.एन. सिंह को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री अरविंद कुजुर द्वारा पदोन्नत हुए उप निरीक्षक अंजोर साहू एवं डी.एन. सिंह को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस व एसडीओपी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा, डीएसपी स्याम बर्मन द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त उप निरीक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान एसआरसी स्थापना लिपिक लुमेश देवांगन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहे।