
सोसल मीडिया में दोस्ती कर प्यार और फिर धोखा देने का मामला लगातार देखने को मिलते हैं. इसी कड़ी में नागपुर के अंबाझरी में एक प्रेग्नेंट नाबालिग ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर खुद ही अपनी डिलीवरी की। किसी को इस बात का पता न चले इसलिए पैदा होते ही नवजात बच्ची का गला दबाकर मार डाला। 15 साल की लड़की ने नवजात की लाश अपने ही घर में एक बक्से में छिपाकर रख दी।
घटना 2 मार्च की है, लेकिन इसका पता रविवार को तब चला, जब लड़की की मां घर लौटी। लड़की ने मां को पूरी कहानी सुनाई। मां उसे हॉस्पिटल लेकर गई। नवजात की लाश पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद नाबालिग लड़की पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
See Also:CG NEWS: भतीजी की शादी में जा रहे जीजा-साले की बाइक पेड़ से टकराई, मौके पर हुई मौत…
सोशल मीडिया पर लड़के से हुई दोस्ती, उसी ने यौन शोषण किया
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि जिस लड़के ने उसका यौन शोषण किया, वह उससे सोशल मीडिया के जरिए मिली थी। प्रेग्नेंसी का पता चलने पर उसने घरवालों से ये बात छिपाए रखी। इतना ही नहीं जब उसकी मां ने बढ़े हुए पेट के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे कुछ हेल्थ इश्यू हैं।
ख़बरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






