धरमजयगढ़ के बोरो रेंज में मृत हाथी का दांत ललया से बरामद,वनमंडल की संयुक्त टीम ने पिछले तीन दिनों से अभियान छेड़ रखा था।

गत दिनों पहाड़ियों से गिर कर मृत हाथी के दांतों के गायब होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए वनविभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख प्रधान तथा मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी)के निर्देश पर निर्मित सरगुजा वनमंडल और धरमजयगढ़ वनमंडल की संयुक्त टीम ने पिछले तीन दिनों से अभियान छेड़ रखा था। इस टीम का नेतृत्व सरगुजा वन मंडल के उपवनमंडलाधिकारी एस बी पांडे कर रहे जिन्हें आज सफलता तब मिली जब कड़ियों को जोड़ते हुए सरगुजा की टीम ने दीना मझवार की निशानदेही पर दो नग हाथी दांत बरामद कर लिया। पूरा प्रकरण धरमजयगढ़ वनमंडल का होने के कारण संदिग्ध व्यक्तियों एवं जप्त हाथी दांत को धरमजयगढ़ वनमंडल को सौंप दिया गया है।आगे की विवेचना जारी है।
आज कार्यवाही के समय मुख्य वन संरक्षक सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव एवं वनमंडलाधिकारी सरगुजा पंकज कुमार कमल भी मौके पर उपस्थित रहेऔर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश तथा मार्गदर्शन भी दिया।