दुष्कर्म का आरोपी पहुँचा सलाखों के पीछे,मामला दर्ज होने के बाद 12 घण्टे के अंदर देवभोग पुलिस ने की त्वरित…..

देवभोग। देवभोग पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल दाखिल करवा दिया हैं। थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में देवभोग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं।
थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि उच्च अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देश के आधार पर देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत आरोपी दुर्योधन यादव को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर सालभर से दैहिक शोषण करता आ रहा था। वहीं पीड़िता द्वारा शादी करने की बात कहने पर आरोपी ने इंकार कर दिया। अंततः मामले में पीड़िता ने देवभोग थाने पहुँचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। मामले में देवभोग पुलिस ने धारा 363,366,376(3) भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया हैं। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा,आरक्षक धनुष निषाद,आरक्षक राहुल तिवारी,भरत सेन,देवेंद्र सोनवानी,महिला आरक्षक दुलेश्वरी ध्रुव,सैनिक अशोक कश्यप की मुख्य भूमिका रही।