राजिम :- नेशनल हाईवे 130 C एवं कोपरा-पोखरा मुख्य मार्ग के मध्य जेन्जरा सुरसाबाँधा निर्माणाधीन आंतरिक मार्ग लंबाई 2.60 की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है। इस निर्माणाधीन मार्ग में पूर्व से बने डामरीकरण सड़क को उखाड़कर पुनर्निर्माण किया जा रहा है लेकिन सड़क निर्माण का यह कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है जिसके कारण सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। राह में गड्ढों के कारण स्कूली बच्चे एवं पांच सात गावो के राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं साथ ही सड़क के ऊपर गिट्टी बिछाकर व मुरुम को डंप कर कई महीनों से छोड़ दिया है जिससे निर्माण कार्य रुके हुए होने के कारण रास्ते पर आवागमन बाधित हो रहा है।
Read More: Jio New Prepaid Plan: Ohh Wawo….इतने रुपए में मिल रहा 2.5GB डेटा, जिओ ने लाया क्या गजब का प्लान
नुकीले पत्थरों के कारण वाहनों को भी क्षति हो रही है और गाड़ियों में भी पंचर के मामले बढ़े हैं। मामले को जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने पूर्व में जिला पंचायत की सामान्य सभा में भी जोरशोर से उठाया था। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को भी मामले से अवगत कराते हुए इस मार्ग के निर्माण में हो रहे विलंब से अवगत कराया तथा यथाशीघ्र रुके हुए निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने की दशा में क्षेत्रवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करने की बात कही है।
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






