
रायपुर कोरोनाकाल के विकट परिस्थितियों में देश के गरीब जनता के लिए मोदी सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति-प्रति माह 5 किलो चावल एवं 2 किलो चना देने का आदेश था। जिसके तहत छत्तीसगढ़ सरकार को संपूर्ण आबंटन भी जारी किया गया था, किंतु कांग्रेस सरकार ने गरीब जनता के मुंह से निवाला छीन लिया। गरीबों के चावल एवं चने को बांटने के बजाय सरकार खुद खा गई। भाजपा द्वारा आज सभी राशन दुकानों में धरना दिया गया। प्रदेश सरकार को चेतावनी दी गई है कि अगर गरीबों का खाद्यान्न उन्हें वितरित नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज जांगडे, भाजपा नेता भागवत साहू, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नागेश साहू, जयंत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे|