ओड़गी में बाघ के हमले से एक की मौत दो जख्मी, क्षेत्र मे दहशत
प्रतापपुर / ओड़गी ब्लाक के ग्राम कालामांजन में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी है।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सोमवार की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।कुदरगढ़ के नजदीक हुई इस घटना से कुदरगढ़ में भी दहशत की स्थिति बन गई है।
बताया गया है कि सोमवार की सुबह कालामांजन के समय लाल 32 पिता रूप साय,कैलाश सिंह पिता बाल साय 35, राय सिंह पिता रुज बिहारी 30 सुबह जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया जिससे समयलाल कि मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए है।वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में तेंदुए के आहट की खबरे है वैसे में यह साफ नही है कि हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने,लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है खास कर चैत्र नवरात्र कुदरगढ़ मेले में जहाँ लोगो का भारी जमावड़ा है।यह प्रशासन के लिए भी चिंता का सबब बन गया है।चूंकि कुदरगढ़ महोत्सव भी शुरू है।
खबरें और भी….
- चंद्र ग्रहण 2026: खत्म हुआ साल का पहला चंद्रग्रहण…
- CG News: चलती कार से राहगीरों पर गुब्बारे से वार करने वाले, युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- CG News: गर्भवती महिला से डॉग रेस्क्यू संस्था ने की मारपीट, अब तक नहीं हुआ FIR…
- CG NEWS: राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा पर लगी, हाईकमान की मुहर…
- चंद्र ग्रहण 2026: आज होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, राजधानी में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा…






