छत्तीसगढ़बड़ी खबर

मैग्नेटो मॉल के पास दो गुटों में मारपीट, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष घायल

बिलासपुर। यूथ कांग्रेस के 2 गुटों में जमकर मारपीट होने की खबर है। पुराने विवाद को लेकर यूथ कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पर हमला हुआ है। जिसे गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। बता दें कि मैग्नेटो मॉल के पास दोनों गुटों में मारपीट हुई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला है। (youth congress vice president injured)

OM SAI PROPERTIES & REAL ESTATE DEAL ALL TYPES OF PLOT HOME & BUNGLOWS

वहीं यूथ कांग्रेसियों के बीच मारपीट के मामले की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेसी थाने पहुंचे हैं। सिविल लाइन थाने के बाहर धरने में बैठे हुए हैं और कांग्रेसी दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहें है। जिला यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष पर मारपीट का आरोप है। वहीं जनपद उपाध्यक्ष पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। बता दें कि घायल यूथ नेता गंभीर हालत में अपोलो में भर्ती हैं। (youth congress vice president injured)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button