BJP Leader arrested: तस्करी करने वाले बीजेपी नेता गिरफ्तार, डोडा चूरा तस्करी के आरोप में पुलिस ने किया अरेस्ट
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी के आरोप में रतलाम के BJP नेता गिरफ्तार किया गया है। रतलाम के ढोंढर से BJP नेता विवेक पोरवाल गिरफ्तार हुआ है। घाटीगांव पुलिस ने विवेक को दुकान के बाहर से उठाकर कार में बैठाया। उस पर नागालैंड से डोडा चूरा तस्करी कराने का आरोप है।
23 सितंबर 2022 को ग्वालियर पुलिस ने डोडा चूरा पकड़ा था। नागालैंड से इंदौर जा रहे ट्रक से 2 हज़ार किलो डूडा चूरा बरामद किया था।ट्रक ले जा रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डोडा चूरा नागालैंड के दीमापुर शहर से इंदौर ले जा रहे थे। ट्रक ला रहे दोनों आरोपी ऐरोप्लेन से नागालैंड पहुंचे थे।
Read More: CG NEWS: 14 दिनों तक बंद रहेगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
आगरा से गिरफ्तार ट्रक मालिक ने पुलिस के सामने राज खोला था। रतलाम के BJP नेता विवेक पोरवाल ने डोडाचूरा मंगवाया था। पुलिस ने लेनदेन के ट्रांजेक्शन और बातचीत के आधार पर विवेक को आरोपी बनाया था।
इन्हें भी पढ़ें…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






