CG NEWS: छत्तीसगढ़ में महिला समेत दो नक्सली गिरफ्तार, पुलिस दल पर हमला…

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार का यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने महिला नक्सली देवे कोवासी (32) और दुला सोड़ी (29) को गिरफ्तार कर लिया है। (attack on police team)
उन्होंने बताया कि दोनों नक्सलियों के सर पर 10—10 हजार रुपए का इनाम है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की रात में डीआरजी दंतेवाड़ा और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था, दल जब गोंडेरास गांव के जंगल में था तब एक महिला और पुरुष सुरक्षा बलों को देखकर वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दानों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ हत्या और पुलिस दल पर हमला समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। (attack on police team)
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






