
रायपुर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ कांग्रेस ने हमेशा छल किया है। उन्हें पहले तो सीएम बनाने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन पूरे पांच साल उनके सम्मान की अनदेखी की गयी और जब चुनाव सिर पर है और कांग्रेस पराजय के रास्ते पर तब उन्हें डी फॉर डिले, डी फॉर डिप्टी,सीएम फॉर चीफ मिस्टर बनाया है। उन्हें भी यह पंसद नहीं होगा। वे खुशी भी जाहिर नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को छला तो है ही, अपने ही नेता को छलने का उसका इतिहास भी रहा है।