
रायपुर: राजधानी रायपुर में एक महिला ने बोरियाखुर्द स्थित बीएसयूपी कॉलोनी BSUP Colony, Boriyakhurd की आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान 40 वर्षीय शबनम 40 year old Shabnam के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला आरडीए कॉलोनी RDA Colony के एच ब्लॉक की रहने वाली थी।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला अविवाहिता थी और मानसिक रूप से बीमार थी। घटना की मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस Police मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दरअसल, यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र Tikrapara police station area का है। जानकारी के अनुसार शबनम नाम की महिला आरडीए कॉलोनी RDA Colony के एच ब्लॉक में रहती थी। शुक्रवार को महिला निर्माणाधीन बिल्डिंग के आठवीं मंजिल पर चढ़ गई और वहां से छलांग लगा दी। घटना में महिला की सिर फटने से मौत हो गई।