Weatherweather newsWeather Updateछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

अलीगढ़ बारिश के बाद यूपी से गुजरने वाली नदियों में बढ़ते जलस्तर ,अलीगढ़ में खतरे के निशान पर पहुंची गंगा-यमुना

पहाड़ों पर बारिश के बाद यूपी से गुजरने वाली नदियों में बढ़ते जलस्तर ने अलीगढ़ में गंगा-यमुना नदी में खतरे की घंटी बजा दी है। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के कगार पर है। जबकि यमुना में यह खतरे के निशान से महज छह मीटर दूर है। इसके चलते प्रशासन ने बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी हैं। कई गांव हाई अलर्ट पर हैं। बारिश के चलते नदियों में पानी तेजी से बढ़ रहा है और ग्रामीणों को बाढ़ के खतरे के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों को तट से दूर जाने को भी कहा गया है। अलीगढ़ में गंगा अतरौली तहसील क्षेत्र के दीनापुर, गणेशपुर, सांकरा और आलिया नगला गांव समेत कई गांवों से होकर गुजरती है। गंगा में आई बाढ़ से 16 गांव प्रभावित हैं। कई कस्बे महज 250 मीटर की दूरी पर हैं। मंगलवार को नरौरा बैराज (Bulandshahr district) से 1.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लोअर गंगा नगर नरौरा खंड के अधिकारियों के मुताबिक गंगा नदी पर बने नरौरा बांध में कुल 178.76 मीटर तक खतरे का निशान है। गंगा और यमुना में बढ़ते जलस्तर के कारण अलीगढ़ जिले की अतरौली और खैर तहसील के 28 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर प्रशासन सतर्क है।

इन कस्बों में बाढ़ का खतरा- Danger of flood in these towns खैर तहसील (danger) के महाराजपुर, रामगढ़ी, फाजिलपुर, समसपुर, शेरपुर, लालपुर, रैयतपुर, गिरधरपुर, नरवारी, मलाव, नगला अमर सिंह, नगला चंडीगढ़, नगला रामस्वरूप, ऊंटासनी, पखोदना में बाढ़ का खतरा है। इनके अलावा अतरौली तहसील के दीनापुर, गणेशपुर, हमीदपुर, रुस्तम नगर, नगला जोगिया, सीकरी, गोपालपुर, गहतौली गंग, नगला अलिया, हरनपुर, अहमतमाली, नागावली, सकुरगंज, सांकरा, टोडरपुर, किरतौली, हरपुर गांवों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button