mp newsक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबर

MP: मंत्री के क्षेत्र में जल संकट लोगो सड़क पर किया हंगामा, पढ़े पूरी खबर…

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्मी बढ़ते ही जल संकट गहरा गया है। प्रदेश सरकार मे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के इलाके मे रहने वाले लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से आज रहवासी आक्रोशित हो गए और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्वालियर विधानसभा के लोगों ने हजीरा चौराहे पर खाली बर्तन रख कर चक्का जाम किया। जिसके बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया।

दरअसल ग्वालियर में करोड़ों रुपए खर्च कर अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई है। लेकिन फिर भी लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पाताली हनुमान चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। इस वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइक सवार लोगों ने इसका विरोध किया तो वे उनसे ही भिड़ने लगे। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि उन्होंने कई बार पानी की समस्या को लेकर नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई है। उसके बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा था।

प्रदर्शन करने की सूचना मिलने के बाद PHE के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें काफी देर तक समझाया। लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद पानी की समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button