
गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले में कोबरा सांप से खिलवाड़ करना एक युवक के लिए महंगा पड़ गया। सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। युवक के खिलवाड़ा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, पूरा मामला गौरेला क्षेत्र के पकरिया गांव का है। यहां पर करीब 10 दिन पहले गांव के ही रहने वाले ईश्वर सिंह गोंड की सांप के डसने से मौत हो गई थी। घटना का वीडियो अब सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है, ईश्वर सिंह गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित एक पेड़ पर बैठे कोबरा को डंडे के सहारे नीचे उतारने की कोशिश करता है और छेड़ रहा था। इस दौरान ग्रामीण उसे ऐसा करने से मना करते हैं, लेकिन ईश्वर नहीं मानता। सांप नीचे उतरता है तो ईश्वर उसे हाथ में लपेट लेता है। बाइक स्टार्ट कर जैसे ही जाने लगता है, सांप से उसे डस लेता है।
वहीं ईश्वर को जमीन में गिरता देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचते हैं। जहां डॉक्टरों ने ईश्वर को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर सांप होने की खबर पर सर्प मित्र द्वारिका कोल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोबरा को रेस्क्यू किया और फिर सुरक्षित कर सोननदी के किनारे जंगल मे छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से भी अपील की है, कि कोबरा या किसी वन्य प्राणी के साथ ऐसा न करें।
खबरे और भी…
- मिस्टर मिंट क्रिप्टो ठगी केस: अंबिकापुर से बलविंदर सिंह गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर ले गई…
- रामानुजगंज में 10 साल के मासूम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम और नगर में शोक की लहर…
- दंतेवाड़ा में चलती कार में खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने थाने बुलाकर युवकों पर ₹3100 का जुर्माना लगाया…
- छत्तीसगढ़ में लौटते मानसून का असर: रायपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना, अगले दो दिन तक रहेगा बरसात का दौर…
- दुर्ग में स्कूटी हादसा: मां और डेढ़ साल की बेटी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर मौत…