मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यालयमंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने मुलाकात कर माताश्रीछत्तीसगढवंदना की प्रति भेंट की.
डॉ. शर्मा ने बताया की माताश्री छत्तीसगढ वंदना की रचना उन्होंने संस्कृत भाषा में की है। इसमें 5 श्लोकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी की समस्त गुणों का बखान किया गया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. शर्मा के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्यालय मंडलम रायपुर के सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू भी मौजूद थे।
ख़बरें और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






