गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले में कोबरा सांप से खिलवाड़ करना एक युवक के लिए महंगा पड़ गया। सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। युवक के खिलवाड़ा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, पूरा मामला गौरेला क्षेत्र के पकरिया गांव का है। यहां पर करीब 10 दिन पहले गांव के ही रहने वाले ईश्वर सिंह गोंड की सांप के डसने से मौत हो गई थी। घटना का वीडियो अब सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है, ईश्वर सिंह गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित एक पेड़ पर बैठे कोबरा को डंडे के सहारे नीचे उतारने की कोशिश करता है और छेड़ रहा था। इस दौरान ग्रामीण उसे ऐसा करने से मना करते हैं, लेकिन ईश्वर नहीं मानता। सांप नीचे उतरता है तो ईश्वर उसे हाथ में लपेट लेता है। बाइक स्टार्ट कर जैसे ही जाने लगता है, सांप से उसे डस लेता है।
वहीं ईश्वर को जमीन में गिरता देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचते हैं। जहां डॉक्टरों ने ईश्वर को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर सांप होने की खबर पर सर्प मित्र द्वारिका कोल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोबरा को रेस्क्यू किया और फिर सुरक्षित कर सोननदी के किनारे जंगल मे छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से भी अपील की है, कि कोबरा या किसी वन्य प्राणी के साथ ऐसा न करें।
खबरे और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






