CG Breaking: मुख्यमंत्री ने किया कर्मचारियों के लिए अब एक और छुट्टी का ऐलान, सरकारी कर्मचारी अब इस दिन भी मना पाएंगे अवकाश

कर्मचारियों के लिए एक और नयी छुट्टी का ऐलान मुख्यमंत्री ने किया है। एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री ने ये दूसरी छुट्टी की घोषणा की है। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री ने एक एच्छिक अवकाश की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की। अब चेट्रीचंड महोत्सव पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में शासकीय कार्यालय व स्कूल बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया।
CG Breaking: मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर शदाणी दरबार द्वारा 122 माताओं और बहनों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की व्यवस्था किए जाने पर प्रशंसा की। शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव का आयोजन 14 से 17 मार्च 2023 के बीच किया जा रहा है। शदाणी दरबार द्वारा पवित्र सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर शदाणी दरबार पर आधारित फिल्म ‘धुनेश्वर महादेव‘ की सीडी का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज मूलतः व्यावसायिक समाज है, छत्तीसगढ़ में हमने किसानों के कर्ज माफी तथा सर्वाधिक दाम में धान की खरीदी सहित कई ऐसे कार्य किए हैं, जिससे कि लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है।
See Also: CG NEWS: सेना भर्ती में आवेदन करने की तिथि में वृद्धि 20 मार्च तक कर सकते है आवेदन
CG Breaking: इन कार्यों का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को मिला मिला है। ग्राहकों की जेब में पैसा जाने से छत्तीसगढ़ के बाजार गुलजार हैं। पूरे देश में मंदी होने पर भी छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं रहा, यहां के बाजारों में रौनक बनी रही। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास और शदाणी दरबार के पीठाधीश संतश्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शदाणी दरबार के पीठाधीश संतश्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास, रायपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष श्री राम गिडलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ख़बरें और भी…
- CG NEWS: 15 थाना प्रभारी का हुआ तबादला, पढ़े पूरी खबर…
- RAIPUR: रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में गार्ड ने किया ऐसा काम CCTV में हुआ कैद, देखे वीडियो…
- RAIPUR: तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सांकरा में प्रस्तावित श्री नाकोड़ा इस्पात एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड का घोर विरोध ग्रामीण एकजुट…
- RAIPUR: नहीं रहा छत्तीसगढ़ का टाइगर जिंदा, न रहेगा छत्तीसगढ़ कॉन्फिडेंस अब तगड़ा, ऐसे हास्य के जाने माने कवि पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे का निधन…
- CG CRIME: रायपुर सूटकेश हत्या कांड: किराए के मकान में हत्यारों ने किया किशोर की हत्या, 48 घंटे तक चल रहा था लाश को ठिकाने लगाने की प्लानिंग…