देशबड़ी खबर

दिल्ली से अयोध्या के लिए, एक हफ्ते में 6 दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन…

DELHI: दिल्ली से अयोध्या जाने वाले राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या तक वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन हफ्ते में बुधवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलेगी। इससे राम लला के दर्शन करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। वो ट्रेन के माध्यम से आसानी से अयोध्या पहुंच सकेंगे। आइए जानते हैं वंदे भारत एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल।

दरअसल, पीएम मोदी शनिवार को अयोध्या से आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें दो ट्रेन अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस और दिल्ली-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस लखनऊ होकर चलेंगी। वहीं, बाकी छह ट्रेनें देश के अन्य क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी। रेलवे ने सभी आठ ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

दिल्ली से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 22426 वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

-यह सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार से रवाना होगी।

-यह ट्रेन सुबह 11 बजे कानपुर से चलकर 12 बजकर 25 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी।

-लखनऊ से यह ट्रेन करीब 12 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी।

-वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी।

अयोध्या से दिल्ली आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल
-अयोध्या से दिल्ली को वापसी में ट्रेन संख्या 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर यहां रवाना होगी।

– वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 5 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी।

-लखनऊ से यह ट्रेन शाम 6 बजकर 35 मिनट पर करीब 5:20 बजे कानपुर पहुंचेगी।

-कानपुर से रवाना होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार पहुंचेगी।

कितना होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया
वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत गति 75 किमी प्रति घंटे की होगी। आनंद विहार से अयोध्या तक एसी चेयर कार का किराया करीब 1,420 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2,760 रुपये है। हालांकि, अंतिम किराया शनिवार तक रेलवे की ओर से तय किया जाएगा।

हफ्ते में दो दिन चलेगी दिल्ली से अयोध्या के लिए अमृत ​​भारत एक्सप्रेस
वहीं आनंद विहार से अयोध्या के लिए अमृत ​​भारत एक्सप्रेस भी चलेगी। यह ट्रेन हफ्ते में केवल दो दिन ही अयोध्या का सफर तय करेगी। ट्रेन संख्या 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस हर मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार से चलेगी।

अमृत ​​भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल
-यह ट्रेन आनंद विहार से दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी।

-रात में 8:20 बजे कानपुर से रात 10:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

-इसके बाद दोपहर 1:10 बजे अयोध्या होते हुए सुबह 11:50 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

-वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 15557 अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को दोपहर 3 बजे दरभंगा से खुलेगी।

-यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे अयोध्या और सुबह 5:05 बजे लखनऊ से रवाना होगा।

-सुबह 7:05 बजे कानपुर से छूटकर दोपहर 12:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

-ट्रेन कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बाघा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ स्टेशनों पर भी रुकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button