बेमेतराः छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हिंसा अब तक नहीं थमी है। इसी बीच अब एक और बड़ी खबर आई है। बिरनपुर के पास कोर्रान गांव में दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान है। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।
Read More: रिटायर्ड आईपीएस डीएम अवस्थीको मिली बड़ी जिम्मेदारी
क्या हुआ था बिरनपुर में
2 Dead Body Found in Biranpur Area दो दिन पहले यानि शनिवार को बेमेतरा में बिरनपुर गांव में 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। पूरे मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिले में जिले में धारा 144 लागू है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
ख़बरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






