सीएम बघेल ने किया बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ, युवाओं को सौंपा बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया। चार युवाओं को मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश सौंपा है। प्रदेश के बेरोजगारों को 2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। 18 से 35 वर्ष उम्र के बेरोजगार युवा बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र होंगे।
See Also: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज से बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू हो गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हर माह 2500 रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। बेरोजगारों को साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहायता दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने आवेदक के पूरे परिवार की आय सलाना 2.50 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार से तात्पर्य पति-पत्नी, आश्रित बच्चे और आश्रित माता-पिता से है।
खबरें और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






