
केशकाल : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है। प्रियंका गांधी जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। प्रियंका गांधी के बस्तर पहुँचने से पहले केशकाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां NH30 को लोगों ने जाम कर दिया है।
Read More: CG: खतरनाक कोबरा फन फैलाए महिला के शरीर पर, चार घंटे तक हाथ में लिपटे बैठा रहा नाग…दहशत में लोग
कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों ने जाम किया NH30
दरअसल, कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों ने NH30 जाम किया है। कंगला मांझी के सदस्य बैनर पोस्टर फाड़ने के बाद आक्रोशित हो गए हैं और नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है। कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों ने पोस्टर फाड़ने वालो को गिरफ्तार करने की मांग कर कर रहे हैं। कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों के नेशनल हाइवे को जाम करने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। केशकाल पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुकी है और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
खबरें और भी…
- सूरजपुर: डूबती नाव देख ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बचाई लोग की जान…
- बेमेतरा में पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान…
- एआई से बनाया गर्लफ्रेंड का फर्जी अश्लील वीडियो, 8 लाख रुपये वसूले — दुर्ग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…
- बिना डिग्री मरीजों को इंजेक्शन लगा रहा था मेडिकल संचालक, प्रशासन ने दुकान की सील…
- टाटा सफारी और स्कूटी की भीषण टक्कर में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पति की मौत, एक गंभीर घायल…