CG NEWS:अबकी बार कहां-कहां बनेगी कांग्रेस की सरकार? 2023-24 का रोडमैप तैयार…

रायपुर। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के 1 महीने 7 दिन बाद कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 3 दिनों तक चला। जिसमें 58 बिन्दुओं पर काम करने का संकल्प लिया गया..लक्ष्य अर्जुन की तरह …मछली की आंख पर फोकस करते हुए रोजगार, महंगाई, आर्थिक असमानता, किसान, गरीब आदिवासी, अधिकारों की रक्षा के साथ लोकतंत्र की रक्षा को रखा गया। लेकिन ये तभी मुमकिन हो सकता है, जब संकल्पों के साथ जनता का भी साथ हो। बीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सामाजिक समीकरण, पीढ़ी परिवर्तन और महिलाओं पर विशेष जोर दिया था। (Where will the Congress government be formed this time?)
read more: अग्निवीर में चयनित जवानों को नवचेतना युवा मंच राजिम ने दी बधाई व किया सम्मान
यानी बीजेपी और कांग्रेस दोनों का 23-24 का रोडमैप तैयार हो चुका है। तो अबकी बार किसका होगा बेड़ापार…यहीं आज की इस बहस का विषय होगा। कांग्रेस की मजबूत जमीन बनकर उभरे छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक चले AICC के राष्ट्रीय अधिवेशन में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार किया गया। इस रोडमैप का बड़ा असर आम चुनाव पर भी नजर आएगा। कांग्रेस ने इन तीन दिन में स्पष्ट कर दिया कि वो अगले चुनावों में मजबूती के साथ उतरेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि देश को कांग्रेस से बड़ी उम्मीदें हैं इसलिए वो अभी से चुनाव में जुट जाएं। खास बात ये है कि इस पूरे अभिय़ान की धुरी छत्तीसगढ़ है जिसकी योजनाओं को कांग्रेस अपने घोषणापत्र में भी शामिल करेगी। (Where will the Congress government be formed this time?)
read more: विवाद के बाद युवक ने अपने ही गले पर चलाया कटर, CCTV वीडियो आया सामने
कांग्रेस ने इस साल देश के 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर फोकस करते हुए पार्टी के संविधान में भी कई संशोधन किए हैं। जिसका मकसद संगठन से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवाओं को जोड़ना है। क्योंकि यही वो वर्ग है जो चुनाव में बीजेपी को बूस्टर देता है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को जहां इस अधिवेशन से बड़े बदलाव की उम्मीद है। वहीं, बीजेपी कांग्रेस पर तंज कस रही है। विधानसभा चुनाव में महज 8 महीने का वक्त बचा है ऐसे में कांग्रेस को जहां छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का पूरा भरोसा है वहीं इस मजबूत गढ़ के विकास मार्ग के जरिए कांग्रेस बाकी राज्यों में भी जीत का पताका फहराना चाहती है…ताकी 2024 में वो मजबूत योद्धा की तरह मैदान में उतरकर मोदी का सामना कर सके।
- Karwa Chauth 2025: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए नियम, विधि और धार्मिक महत्व…
- मुआवजा कटौती पर किसानों का फूटा गुस्सा : हजारों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, आत्मदाह की कोशिश, उचित मुआवजे की चेतावनी पर अड़े…
- रायपुर में सनसनी: नर्स प्रियंका दास की चाकू से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव…
- भिलाई में सनसनी: थाने से 200 मीटर दूर नाले में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है…
- चलती स्कॉर्पियो पर युवती ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान…