ज्योतिष/ धर्म

आज का राशिफल:- बुधवार 30 अगस्त 2023

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग
श्रावण मासे, शुक्ल पक्ष,
तिथि चतुर्दशी 10:58:01
नक्षत्र धनिष्ठा 20:45:43
योग अतिगंड 21:31:10
करण वणिज 10:58:00
करण विष्टि भद्र 21:01:09
वार बुधवार
चन्द्र राशि मकर 10:17:53
चन्द्र राशि कुम्भ 10:17:53
सूर्य राशि सिंह
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर नल,,
विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
शक संवत 1945 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि: आप अपनी रचनात्मकता के कारण आज किसी नई जगह पर जाएंगे और कुछ नये लोगों से भी मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए रोमांच से भरा है। इसलिए हर तरह की हैरान करने वाली खबरों और रोमांचक दिन के लिए तैयार रहिए।

वृष राशि: आज आपके लिए अच्छा से कुछ और बेहतर करने का मौका है। इस दिन को अपनी जिंदगी और खुद में और बेहतरी के तौर पर देखिए। आपके लिए कुछ नई चीजें करने का भी समय है। दिन मनोरंजन दायक रहेगा, धनार्जन होगा।

मिथुन राशि: आप आज अपने बुरे और अच्छे अनुभव छोड़ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। मानसिक तौर पर आप पॉजिटिव महसूस करेंगे। इस वजह से आप हल्का महसूस करेंगे। आज आप अपने प्रियजनों या परिवार वालों के साथ रहना पसंद करेंगे।

कर्क राशि: आप अगर रचनात्मक क्षेत्र में हैं, खासकर कलाकार हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ और अच्छा है। आप रेडियो जॉकी या टीवी एंकर हैं तो इस दिन को अपनी डायरी में नोट कर लीजिए। ये दिन आपके लिए यादगार होने वाला है।

सिंह राशि: आप भले ही इन दिनों सावधान हैं, इसके बावजूद आपको और सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर ये सावधावी किसी लीगल दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने समय बरतनी है। अगर आप ब्रोकर या डीलर हैं तो ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि: आप भौतिकवाद से सादगी की ओर बढ़ने की सोच रहे हैं। आपके दोस्त और परिवार वाले भी आपमें आए इस बदलाव को देखकर खुश हैं। शाम को आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल जा सकते हैं। आप सही रास्ते पर हैं।

तुला राशि: आप आज विनम्र और उदार स्वभाव का प्रदर्शन करेंगे। काम की जगह पर आपको प्रशंसा मिलेगी। आपकी मेहनत की सराहना की जाएगी। भले ही आप अपने परिवार को अत्यधिक महत्व देते हैं, लेकिन यह इरादा लंबे समय तक काम करने की आवश्यकता के कारण प्रभावित होगा।

वृश्चिक राशि: आज आपका पूरा ध्यान अपने प्यार पर होगा। आप उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन काम के प्रति आपकी प्रतिबद्धता कम रहेगी। इसलिए अगर आपके सीनियर आप पर नाराज होते हैं तो हैरान होने की बात नहीं है।

धनु राशि: नया प्रोजोक्ट शुरू करने के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। अगर आप प्रशासक हैं या किसी कंपनी में बड़े पद पर हैं तो आज आपके काम की तारीफ हर तरफ होगी और दूसरे लोग आपको नोटिस करेंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्त और थकाने वाला है। इससे संभवत: आज का दिन आपके लिए नीरस होगा। इसे दूर करने के लिए आज आप कोई रचनात्मक काम कर सकते हैं या फिर थोड़ा ब्रेक लेकर कुछ ऐसा कम कर सकते हैं जो आपको पसंद हो।

कुम्भ राशि: आप आज टीम वर्क में खुद को शामिल करेंगे और जांच या किसी बात की छानबीन जैसे कामों में व्यस्त होंगे। आप अपने विचार अपने दोस्तों के आधार पर बनायेंगे। आज आप अपने करीबी दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन राशि: आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उत्साह और आत्मविश्वास की वजह से आप उसे करने में कामयाब होंगे। दूसरे लोग भी इसके लिए आपकी प्रशंसा करेंगे। आप आज नये कपड़े और दूसरी चीजें खरीदेंगे, जिसके बारे में आप काफी पहले से योजना बना रहे थे।

यदि आप अपनी किसी समस्या के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) नि:शुल्क ज्योतिषीय सलाह चाहें तो वाट्सएप नम्बर 9131366453 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button