ज्योतिष/ धर्म

आज का पंचांग व राशिफल:- गुरूवार 21 सितम्बर 2023

पंचांग
भाद्रपद मासे, शुक्ल पक्ष,
तिथि षष्ठी 14:13:59
नक्षत्र अनुराधा 15:33:57
योग प्रीति 25:42:44
करण तैतुल 14:13:59
करण गर 25:59:09
वार गुरूवार
चन्द्र राशि वृश्चिक
सूर्य राशि कन्या
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर शोभकृत
विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
शक संवत 1945 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको दिन भर कुछ न कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए सचेत रहें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत कमजोर रहेगी। स्टूडेंट्स को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

वृष राशि: आज आपका दिन काफी बिजी रहेगा। ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं। ई मेल आदि का जवाब देते वक्त सावधानी बरतें। वक्त की कमी के चलते प्रेमी से अनबन हो सकती है। आमदनी से ज्यादा खर्च होगा। ऑफिस में विवाद हो सकता है। सेहत कमजोर रहेगी। स्टूडेंट्स मेहनत करें।

मिथुन राशि: आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। कोशिश करने से मनमुताबिक सफलता मिलेगी। किसी से विवाद हो सकता है संभल कर रहें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक होगी। सेहत अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी लेकिन मेहनत करें।

कर्क राशि: आज आपका दिन काफी बिजी रहेगा लेकिन दिन के अंत में आप संतुष्ट रहेंगे। अचानक लाभ होने के योग हैं। खुश रहने का सकारात्मक प्रभाव आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा। पैसे की स्थिति संतुलित रहेगी। जॉब अच्छी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि: आज अगर आप थोड़ा आराम करते हैं। तो आपके लिए अच्छा रहेगा। मन में थोड़ा असुरक्षा का भाव रहेगा। जमीन-जायदाद से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में बाधा आ सकती है। नौकरी में आज काम का बोझ रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठीक ही रहेगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन कम ही लगेगा।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभाव वाला है। अचानक कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। नए-पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवधानों का भी सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। साथी से रिश्ते बेहत अच्छे रहेंगे। नई जॉब मिल सकती है। आत्मसम्मान का ख्याल रखें.। स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का प्रेशर रहेगा।

तुला राशि: आपके हालात लगातार बदल रहे हैं। कोई बड़ा फैसला न लें। साथी के साथ सहज रहें। आर्थिक स्थिति ढीली हो सकती हो। सेहत का ख्याल रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट्स धैर्य रखें, सफलता मिलने में अभी वक्त है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य है। आप बहुत सधे हुए अंदाज में आगे बढ़ेंगे और अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी पुराने मित्र या प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। विवाह तय हो सकता है। बॉस बहुत कठोर स्वभाव के हैं तो आज उससे संवाद टालने की कोशिश करें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान दें।

धनु राशि: आज हर फैसला सोच समझकर लें। कोई बड़ी पहल करनी हो, तो पहले ठीक से योजना बना लें। आप बहुत अच्छे सलाहकार साबित होंगे। प्रेम के रिश्ते में उतार-चढ़ाव रहेगा। आमदनी से ज्यादा खर्च रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को आंशिक सफलता मिल सकती है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आज आप परेशानी और चिंता से परे रहेंगे। पैसों के मामलों में उलझन हो सकती है। रिश्ते अच्छे रहेंगे। अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। सेहत भी ठीक रहेगी। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी। पढ़ाई में खूब मन लगेगा।

कुम्भ राशि: आज आप शांत बने रहें और धैर्य बनाए रखें। किसी भी बात को लेकर न क्रोध करें, न ज्यादा भावुक हों। प्रेमी आपकी उपेक्षा करेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

मीन राशि: आज आप अपने रास्ते में आने वाली हर परेशानी का हल खोज लेंगे। भावुक होकर फैसला लेने से बचें. काम का दबाव रहेगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। रोमांस के अवसर मिलेंगे, लेकिन प्रेमी से तनाव और अनबन हो सकती है। आर्थिक पक्ष ठीक ठाक रहेगा। सेहत का ख्याल रखें नहीं तो परे,शानी हो सकती है. स्टूडेंट्स निराश न हों, मेहनत करें

यदि आप अपनी किसी समस्या के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) नि:शुल्क ज्योतिषीय सलाह चाहें तो वाट्सएप नम्बर 9131366453 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button