छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनों की रक्षाबंधन मनेगी शानदार…

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं। उनमें से कुछ महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची तो कुछ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद देने जनदर्शन में आई। राजिम से आई हेमलता तारक, पूर्णिमा बंजारे और श्रीमती पूर्णिमा ने बड़े हर्ष से बताया कि इस महीने जैसे ही महतारी वंदन का पैसा खाते में आया तभी सोच लिया कि इनसे अब धूमधाम से रक्षाबंधन मनाएंगे। भाईयों के लिए राखी और अच्छी मिठाईयां खरीदेंगे।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। हम मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हैं। भिलाई की अंजना दास और सुनंदा साहू ने कहा कि महतारी वंदन का पैसा जब-जब खाते में आता है, बहुत खुशी मिलती है। योजना में आए कुछ पैसे खर्च करते हैं और कुछ बचाते हैं।

महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनों की रक्षाबंधन मनेगी शानदार...
महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनों की रक्षाबंधन मनेगी शानदार…

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त एक अगस्त को जारी कर दी है। इस योजना अंतर्गत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में राशि अंतरित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button