![](https://rjnewslive.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220227-WA0040-1.jpg)
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद में कार्यरत महिला कमांडो द्वारा प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आज डोंगरगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस किया गया और पीड़ित महिला कमांडो ने अपनी आप बीती बताई….
![](https://rjnewslive.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220227-WA0039-1-1-1.jpg)
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद का है जहां कार्यरत महिला कमांडो द्वारा आज डोंगरगढ़ प्रेस क्लब पहुंचकर प्रेस कांफ्रेंस किया गया…. पीड़ित महिला कमांडो ने बताया की उनके सुपरवाइजर विजय कोटांगले द्वारा उन पर ठीक से काम नही करने का झूठा आरोप लगाते हुए पैसे की मांग करने और अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है…. कुछ महिला कमांडो को विजय कोटांगले द्वारा अपने घर पर कार्य कराया जाता है…. जिसकी फोटो भी उनके द्वारा साझा की गई….वही पीड़ितों द्वारा बताया गया की उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की पर अब तक कोई कार्रवाई सुपरवाइजर पर नही की गई है…..मीडिया के माध्यम से पीड़ित पक्ष ने न्याय की गुहार लगाई है….