क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबर

CRIME NEWS: तुम बदसूरत हो…कहने पर पत्नी ने काटा पति का गला,पढ़िए खौफनाक वारदात की कहानी

दुर्ग के अमलेश्वर इलाके में एक महिला ने काली और बदसूरत कहने पर अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला इतने गुस्से में थी कि बंद कमरे में हत्या करने के बाद उसने पति का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। इसके बाद रातभर उसके साथ कमरे में ही सोती रही। सुबह 6 बजे रोती हुई बाहर निकली और शोर मचाने लगी कि कोई उसके पति की हत्या करके चला गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है(wife cut her husband)

एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि घटना अमलेश्वर थाना अंतर्गत कापसी गांव की है। सोमवार सुबह अमलेश्वर पुलिस को सूचना मिली थी कि 40 वर्षीय अनंत सोनवानी की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात में वह कुछ समय के लिए बाहर निकली थी। जब लौटी तो देखा पति कमरे में मरा हुआ पड़ा है। वहीं अनंत के बेटे ने बताया कि उसकी सौतेली मां संगीता ने सुबह 6 बजे रोते हुए सबको बताया। पुलिस ने संदेह के आधार पर संगीता से सख्ती से पूछा की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

read more- BIG BREKING: एक साथ 12 से अधिक शिक्षकों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित, जानिए क्यों लिया गया ऐसा एक्शन

हत्या की आरोपी महिला संगीता
उसने बताया कि शादी के बाद से ही अनंत उससे मारपीट करता था। वह उसे काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था। इसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के 24 घंटे अंदर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया.(wife cut her husband)

read more- CG NEWS: दुर्ग में आयोजित अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए ,सीएम भूपेश बघेल

दूसरी पत्नी थी संगीता
अनंत सोनवानी की पहली पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके 6 महीने बाद उसने संगीता से दूसरी शादी की। संगीता भी पहले से शादीशुदा थी। अनंत को पहली पत्नी से 12 साल बेटा हर्ष है। संगीता से भी उसके एक चार माह की बेटी है.

बेटे से झगड़ा कर रही थी संगीता, फिर बढ़ा पति से विवाद
पुलिस के मुताबिक हर्ष मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था। संगीता ने उससे मोबाइल फोन मांगा कि उसे फिल्म देखना है। इसी को लेकर मां बेटे में विवाद हो रहा था। संगीता ने हर्ष को मारा। यह देख अनंत भड़क गया। इससे पति पत्नी में विवाद काफी बढ़ गया। उसी दौरान अनंत ने संगीता को ताने भी मारे कि वह बदसूरत है। इससे चिढ़कर उसने पति की हत्या करने की ठान ली और रात में सोते हुए उसका गला रेत दिया।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button