ब्रेकिंग न्यूज़

BIG NEWS: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नाम का हो सकता है ऐलान, रेस में सबसे आगे ये दिग्गज …

कांग्रेस ने शिमला में हिमाचल प्रदेश के अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों की शुक्रवार को बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस नई दिल्ली कल सामने आए हिमाचल विधनसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। 43.90 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए 40 सीटें अपने नाम की हैं। प्रदेश में मिली इस बड़ी जीत से कांग्रेसियों में खुशी का महौल है। लेकिन चुनाव जीतने के साथ ही इस बात की चर्चा तेज हो गई कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। मुख्यमंत्री पद के लिए रेस में तीन नाम सबसे आगे हैं और इनमे से सीएम किसे बनाना है उसके लिए कांग्रेस ने आज बैठक बुलाई है। (The name of Himachal Pradesh Chief Minister)

READ MORE- CG NEWS: 4 बच्चों के बाप संग भागी 2 बच्चों की मां, जाने क्या कहा पति ने …

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है ये नाम
बता दें कि रेस में तीन नाम आगे बताए जा रहे हैं, जिसमें सुखविंदर सिंह सुखू, मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह का नाम शामिल है। हालांकि प्रतिभा सिंह सांसद हैं और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। जबकि सुखू और अग्निहोत्री ने अपनी सीट पर जीत हासिल की है। दो अन्य नेता आशा कुमारी और कौल सिंह ठाकुर रेस से लगभग बाहर हो गए हैं। आशा कुमारी डलहौजी से 6 बार की विधायक रही हैं। वह अपनी सीट से हार चुकी हैं। जबकि 8 बार के विधायक ठाकुर भी मंडी के ड्रांग क्षेत्र से हार गए हैं।

आज होगी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक
कांग्रेस ने शिमला में हिमाचल प्रदेश के अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों की शुक्रवार को बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष को विधायक दल (CLP) का नेता चुनने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। इससे पहले पार्टी ने अपने सभी विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद उसने अपना कार्यक्रम बदल दिया। हिमाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस इस बात से खुश है कि उसे राज्य में सरकार बनाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ’10 गारंटी’ को पूरा करने के लिए सब कुछ करेगी और लोगों को बेहतर शासन मुहैया कराएगी।

मुख्यमंत्री चुनना कांग्रेस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण
कांग्रेस के लिए एक ऐसे नेता का मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में चुनाव करना चुनौतीपूर्ण है, जो पार्टी को आगे ले जाते हुए उसे एकजुट रख सके। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की उनके नेता के चुनाव के लिए शीघ्र बैठक होगी। वैसे तो प्रतिभा सिंह ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा और वह विधायक भी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने राज्य भर में पार्टी के लिए व्यापक चुनाव प्रचार किया। वह फिलहाल मंडी से सांसद हैं। वह निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी से लोकसभा उपचुनाव जीती थीं।ज्यादातर विधायकों का समर्थन प्रतिभा सिंह के साथ
प्रतिभा सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विरासत भी है, जिन्होंने चार दशक से अधिक समय तक प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाली थी। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि प्रतिभा सिंह को ज्यादातर विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जो वीरभद्र सिंह के प्रति निष्ठावान रहे हैं। वीरभद्र सिंह लंबे समय तक इस पहाड़ी राज्य में कांग्रेस के निर्विवादित नेता रहे थे। (The name of Himachal Pradesh Chief Minister)

READ MORE- CM बघेल बोले- BJP सिर्फ दूसरे-तीसरे स्थान के लिए संघर्ष करे….

प्रतिभा सिंह के बेटे ने भी जीता चुनाव
प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य भी शिमला ग्रामीण से विधायक निर्वाचित हुए हैं और वह भी मुख्यमंत्री पद के लिए आशावान हैं। हालांकि, कई लोग उन्हें इस शीर्ष पद के लिए बहुत कम उम्र का मानते हैं। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नदौन से विधायक सुक्खू और हरोली के विधायक अग्निहोत्री भी शामिल हैं। दोनों को उम्मीद है कि पार्टी आलाकमान क्रमश: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में उनके काम को ध्यान में जरूर रखेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने किया ये दावा
मुकेश अग्निहोत्री ने दावा किया कि विधायक दल के नेता के रूप में पिछले पांच साल में उन्होंने विधानसभा में प्रमुखता से पार्टी का रुख रखा तथा सरकार के फैसलों का विरोध किया एवं भाजपा के ‘कुशासन’ को लोगों के सामने रखा। अग्निहोत्री ब्राह्मण नेता हैं, जबकि सुक्खू राज्य में प्रभावशाली ठाकुर समुदाय से हैं। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ भी मुख्यमंत्री पद के लिए आशावन हैं। वह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने पिछले कुछ सालों से गुटबाजी से जूझ रही पार्टी को एकजुट किया। वह बहुकोणीय मुकाबले में ठियोग सीट से चुनाव जीते। कुछ महीने पहले राठौड़ की जगह प्रतिभा सिंह को पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई का प्रमुख बनाया गया था।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button