Shocking incident-मज़बूरी में माँ बनी कातिल माँ ने अपनी 6 बच्चों को फेंका कुएं में, देखिए रूह कांपने वाली खौफनाक तस्वीरें
![](https://rjnewslive.com/wp-content/uploads/2023/07/default-images-780x470.jpg)
महाराष्ट्र में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई। जहां एक मां ने अपने 6 बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया और बाहर बैठकर उन्हें मरता हुआ देखती रही। इसके बाद महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया है.(Shocking incident)
यह दर्दनाक वाकया रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के बोरवाड़ी गांव का है। मंगलवार सुबह तक सभी 6 शवों को बाहर निकाल लिया गया था। मरने वालों में पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल है.
![महिला ने बताया कि ससुर ने उसकी पिटाई की थी इसलिए उसने यह कदम उठाया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/31/mumbai-1_1653977375.jpg)
महिला ने आखिरी कदम क्यों उठाया?
महिला ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह उसके ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। इस बात से नाराज महिला ने रात में अपने बच्चों को मारने का कदम उठाया.
![मंगलवार सुबह तक सभी के शवों को निकाल लिया गया है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/31/e401818b-63bc-45a5-9d36-927b1e562209_1653981723.jpg)
महिला ने आखिरी कदम क्यों उठाया?
महिला ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह उसके ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। इस बात से नाराज महिला ने रात में अपने बच्चों को मारने का कदम उठाया.
लातूर में भी हुई थी ऐसी ही घटना
इससे पहले विदर्भ के लातूर जिले में एक महिला ने पति से हुए विवाद के बाद अपने 2 साल के बच्चे को कुएं में फेंक दिया था। उसके बाद महिला ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी थी। शुरू में परिजनों को यकीन नहीं हुआ और देर रात तक जब बच्चा नहीं नजर आया तो कुएं में उसकी तलाश शुरू हुई। कुछ देर बाद पुलिस को उसका शव बरामद हुआ.(Shocking incident)