क्राइमदेशब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

BREAKING NEWS: किशोरी लड़की से हैवानियत! पहले तीन दिनों तक किया रेप…जाने पूरा मामला

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। यहां पर एक शख्स ने एक किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक के परिजनों ने उसको सबके सामने अपमानित किया। परिजनों ने नाबालिग लड़की के गले में गमछा बांधकर उसे पूरे गांव में घुमाया। इस सनसनीखेज घटना के बा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Teenage girl cruelty Raped)

read more- शख्स ने अपने जीवन में की 87 बार शादी, 88वीं बार फिर से दूल्हा बनने की तैयारी!

पुलिस के अनुसार बुधवार को मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, आरोपी की मां अभी भी फरार है। घटना 26 अक्टूबर को समस्तीपुर जिले के अंगरघाट थाना क्षेत्र के एक गांव बताई जा रही है। इस घटना में आरोपी विपिन पासवान का काफी समय से लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। वह उसे शादी का झांसा देकर अपने घर ले आया और तीन दिन तक उसके साथ जबरन बलात्कार किया। यहां जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विपिन की इस हरकत पर आपत्ति जताई। हालांकि, विपिन, उसके पिता ननकी पासवान, भाई सुनील पासवान ने अपनी मां के साथ लड़की के चरित्र पर सवाल उठाए। आरोपियों ने उसके गले में गमछा बांधकर पूरे गांव में घुमाया। (Teenage girl cruelty Raped)

read more- Birthday party का खाना खाकर 90 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस के अनुसार, ‘बेहद अपमान का सामना करने के बाद, पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें से 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विपिन की मां अभी भी फरार है।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button