शराब की बोतल खोलते ही शख्स के उड़ गए होश, मिली शराब की बोतल में सांप…

जांजगीर-चाम्पा: जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ की शराब दुकान में शराब लेने गए सोनसरी गांव के युवक को शराब की बोतल में मरा सांप मिला है। शराब की बोतल में सांप मिलने की बात सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी और इस घटना को देखकर लोग डरे हुए नजर आए। शराब की बोतल में सांप मिलने के बाद हड़कम्प है, वहीं आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लापरवाही से शराब पीने वाले की जान भी जा सकती थी। (Snake in a wine bottle)
read more- सेक्स रैकेट का खुलासा, किराये के फ्लैट में सजता था जिस्म का बाजार , जाने पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, सोनसरी गांव के वीरेंद्र दास अपने साथी के साथ पामगढ़ की शराब दुकान गया हुआ था, जहां उसने देशी शराब खरीदी और पीने के लिए पास ही बैठ गया। जैसे ही उसने शराब की बोतल खोलने लगा, तब देखा कि उसे मरा हुआ सांप तैरता नजर आया, जिसे देखकर वह डर गया और इस बात की जानकारी अपने साथी को दी। (Snake in a wine bottle)
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
धीरे से यह बात आग की तरह फैल गई और देशी शराब दुकान में लोगों की काफी भीड़ जुट गई। शराब की बोतल सील बंद थी। इस तरह की लापरवाही से युवक की जान भी जा सकती थी। पामगढ़ की देशी शराब दुकान के सेल्समेन शिव दयाल बर्मन ने बताया कि शराब कार्टून में भर कर आता है, जिसे हम वितरित करते हैं। शराब वेयर हाउस से आती है और बोतल में 14 अक्टूबर 2022 का सील लगा हुआ है।






