
राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में दो बच्चे तालाब में डूब गए हैं। 4 बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे, जिनमें से दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। खबर सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल पुलिस और NDRF की टीम एक बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, दूसरे बच्चे का शव निकाल लिया गया है।
Read More: मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, अब अदर कास्ट से शादी करने पर मिलेंगे 10 लाख रुपये, जानिए पूरा प्रोसेस
दरअसल माना बस्ती में रहने वाले लक्ष्य ध्रुव (8 वर्ष) और लक्ष्मण ध्रुव (8 वर्ष) के साथ 2 अन्य बच्चे तालाब में नहाने गए हुए थे। नहाते हुए वे मस्ती भी कर रहे थे। चारों बच्चे थर्मोकोल की शीट पर लेटकर उसके सहारे तैरने की कोशिश कर रहे थे। अचानक इनमें से दो बच्चे गहराई में चले गए और डूबने लगे।
Read More: Video: जिम के अंदर लड़की- लड़के ने मिलकर एक युवक को पीटा, गाली गालौज का वीडियो वायरल
खोजा पर नहीं मिले
बाकी के 2 बच्चों ने उन्हें बहुत आवाज दी और ढूंढने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं मिले। तब दोनों बच्चे पानी से बाहर निकले और इस बारे में परिजनों और लोगों को जानकारी दी। लोगों ने तुरंत माना थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बच्चों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दोनों बच्चों में से एक बच्चे का शव निकाल लिया गया है, वहीं दूसरे के शव की तलाश की जा रही है।
पुलिस और NDRF की टीम बच्चे के शव की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है
इस मामले में रायपुर ASP ग्रामीण नीरज चंद्राकर ने बताया कि माना बस्ती से सटा हुआ एक तालाब है, वहीं पर चारों बच्चे नहाने के लिए गए थे। सभी बच्चों का घर आसपास ही है। इधर बच्चों की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाला है।
खबरें और भी…
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED का रेड…
- बारिश से बेहाल Raipur: जलभराव, गंदगी और बीमारी के बीच गायब हैं जिम्मेदार, सात दिन से नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी लापता! – 70 वार्डों की जनता पूछ रही है, आखिर कब जागेगी नींद में सोई व्यवस्था?
- CG Monsoon Update: मौसम विभाग ने किया रायपुर समेत 3 संभागों में भारी बारिश की अलर्ट जारी, जाने शहरों का तापमान…
- CG Crime: बेखौफ हुए चोर ले उड़े पुलिस थाना से ही लैपटॉप, पुलिस ही नहीं कर पा रही अपनी सुरक्षा…
- CG Police Transfer: 2 थाना प्रभारी समेत 11 निरीक्षक और उप निरीक्षक का तबादला, SSP ने जारी की सूची, पढ़े पूरी खबर…