
रायपुर शहर की पुलिस को गांजे की एक बड़ी खेप मिली है। ओडिशा से लाया जा रहा करीब 480 किलो गांजा पुलिस की टीम ने जब्त किया है। इसके साथ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस अब पकड़े गए गांजे के बारे में तस्करों से पूछताछ कर रही है। खबर है कि महाराष्ट्र में एक बड़ी ड्रग डील होने वाली थी। इससे पहले ही रायपुर की पुलिस को खबर लगी और गांजा पकड़ा गया।(Ganja caught in Raipur)
दरअसल रायपुर की पुलिस को एक खूफिया इनपुट मिला था। ओडिशा से ये गांजा रायपुर के रास्ते महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। इनपुट मिलने पर पुलिस उरला कन्हेरा साईं निर्मल कंपनी पास पहुंच गई। ओडिशा की तरफ से आ रहे ट्रकों की तलाशी ली जा रही थी। थोड़ी देर बाद एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। इस ट्रक का नंबर मुखबिर की सूचना पर मिले नंबर से मेल खाता दिखा। फौरन पुलिस की टीम ने इस ट्रक को रुकवाया। ड्राइवर और उसके साथी को नीचे उतरवाकर पूछताछ की गई। दोनों ने अपने नाम रंजन कुमार साहू और मिटतु पदयाली बताया.
READ ALSO-क्या हैं ये सविदा? क्यों कर्मचारी को करना पड़ता हैं प्रदर्शन और क्या हैं समाधान? जानिये RJ NEWS पर
ट्रक की तलाशी में पुलिस को 480 किलो गांजा मिला। इसकी कीमत करीब 24 लाख बताई जा रही है। ट्रक भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर इसे महाराष्ट्र के नागपुर में ले जाने वाले थे। अब ये भी पता लगाया जा रहा है कि इस बड़ी डील के पीछे आखिर किसका हाथ था।(Ganja caught in Raipur)