बेरोजगारों का सुना मन की पुकार, बेरोजगारी भत्ता देगा कांग्रेस सरकार – योगेश साहू
राजिम बेरोजगारी भत्ते की घोषणा होने पर युवा कांग्रेस राजिम विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू के द्वारा राजिम के सुन्दरलाल शर्मा, मेडिकल, हांस्पिटल चौक सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर युवाओं को बधाई देते हुए मिठाइयाँ बांटकर खुशियां मनाई गई। तो वहीं बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह 2500 की घोषणाएं होने पर युवाओं के चेहरे खिल उठे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक अमितेश शुक्ल का युवाओं ने धन्यवाद भी कहा।
See Also: बुजुर्ग महिला के पैरों को काट कर बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू ने कहा है कि यह बजट अर्थव्यवस्था की मजबूती, बेहतर वित्तीय अनुशासन और कुशल प्रबंधन का बेहतरीन नमूना है। भविष्य की ठोस बुनियाद के साथ आम जनता की समृद्धि और सभी वर्गों के कल्याण और रोजगार मूलक विकास कार्यों के लिए सार्थक और सुदृढ़ प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्र एवं सामाजिक सुरक्षा के साथ शिक्षित बेरोजगारों को ₹2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान।
See Also:
See Also: मायके जाने की जिद पर नाराज पति ने पत्नी का काटा नाक, जानिए पूरा मामला
जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद्मा दुबे, मंडी अध्यक्ष राम कुमार गोस्वामी, मनीष दुबे, श्रवण साहू,मिथलेश पटेल, मानस साहू,संतु साहू,जित्तू सोनकर, योगेश पटेल,आकाश यादव,खूबू सोनकर, विक्की निषाद, केशव निषाद, ओमेंद्र नाग, प्रियांश, भारत पटेल, देवराज ,अर्जुन राजीव विधानसभा युवा कांग्रेस को वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे।
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






