सच मे अब बच्चे भी उंगलियां चाट के खाएंगे,एकदम नये तरह से बनाइये मीठी सेंवई, एकबार बनाके तो देखे स्वाद सौ गुना होगा

सेंवई भारतीय घरों में एक पारंपरिक मिठाई मानी जाती है। सेवइयां की खीर अक्सर त्यौहारों पर बनाई जाती हैं। कोई त्यौहार हो या मुंह मीठा करने की बात हो मीठी सेंवई सबसे पहले याद आती है। ज्यादातर लोग इसे दूध के साथ बनाकर खाना पसंद करते हैं। सेवइयां की खीर का स्वाद लाजवाब होता है। कई लोग इसे मीठा खाना पसंद करते है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं सेंवई की आसान रेसिपी।
सामग्री सेवई की खीर के लिए (Meethi Seviyan Recipe)
(घी) – 1 Tsp
(सेवई) – 1+1/4 Bowl
(दूध) – 1 Litre
(हरी इलायची) – 4-5
(मीठा सोडा) – Less than 1 Pinch
(चीनी) – 1/2 Cup
बादाम) -Some
(पिस्ता) -Some
(चिरौंजी/चारोली) – Some
विधि
सेवई खीर बनाने के लिए महीने धागे जैसी सेवई चाहिए। अगर सेंवई पहले से भूनी है तो भी आप एक बार घी डालकर इसे जरूर भूनें। इससे सेंवई का जायका बढ़ जाएगा। यही नहीं, घी से भुनी हुई सेवई फ्लेवर देने के भी काम आती है। इसके बाद इसमें फुल क्रीम दूध मिला दें। हल्की आंच पर तकरीबन 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। दूध जितना गाढ़ा होगा सेवई उतनी अच्छी बनेगी। हालांकि इसे पकने में 4 से 5 मिनट लगता है लेकिन जितना देर पकाएंगे, उसमें उतना ही स्वाद आएगा। अब इसमें चीनी मिला दें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। चीनी मिलाने के बाद ड्राई फ्रूट्स डालें और अंत में इसमें इलायची डाल दें। लीजिए तैयार है आपकी स्वादिस्ट सेवई खीर।