
नई दिल्ली: शाहबाद डेयरी क्षेत्र में मोहम्मद साहिल खान की हैवनियत का 28 मई को शिकार हुई ने साक्षी की खोपड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। एक सूत्र ने रविवार को बताया कि ऑटोप्सी रिपोर्ट में पता चला है कि पत्थर से छह बार हमला किए जाने से उसकी खोपड़ी पूरी तरह टूट गई थी। चाकू से 34 बार वार किए जाने के कारण उसकी आंतें भी शरीर से बाहर आ गई थीं। सूत्रों के अनुसार साक्षी के शरीर में 16 गहरे घाव थे, अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने दावा किया, उसके महत्वपूर्ण अंगों पर 11 घाव पाए गए थे। छुरा घोंपने के कारण उसका बायां फेफड़ा पंचर हो गया था और उसकी आंतें शरीर से बाहर निकली हुई थीं। पेट के नीचे गहरा घाव था। (the intestines also came out of the body)
इस अपराध को कैद करने वाले सीसीटीवी फुटेज में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल को लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। गहरे लाल रंग की शर्ट पहने एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन साहिल उसे दूर धकेल देता है। वीडियो में, साहिल लड़की को चाकू मारता रहता है, साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकी भी देता है, जिससे वे तितर-बितर हो जाते हैं। छुरा घोंपने के बाद, साहिल ने लड़की को कई बार लात मारी और फिर उस पर पांच बार बोल्डर से वार किया।(the intestines also came out of the body)