‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ में विवाहित जोड़ो को मिलेंगे 55 हजार रुपये, जाने कौन होगा इस योजना का पात्र

Mukhyamantri kanya vivah yojana: बुधवार को शिवराज सरकार द्वारा अपने चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया गया। मध्य प्रदेश में पहली बार ई-बजट पेश किया गया। इस बजट में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार द्वारा सभी को साधने की कोशिश की गई है। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि क्षेत्र पर महत्वपूर्ण फोकस किया गया है। इसके अलावा एक लाख की भर्ती की घोषणा की गई है। कई नवीन योजनाओं में बजट के दायरे को बढ़ाया गया है। शिवराज सरकार के इस बजट में महिलाओं के लिए खजाना खोला गया है। साथ ही उद्योग क्षेत्र को भी बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की गई है।
Read More: वेब पोर्टल के पत्रकारों को भी मिलेगा विधानसभा में प्रवेश पास, विस अध्यक्ष महंत ने दिया आश्वासन
Mukhyamantri kanya vivah yojana: इस बजट में गरीब कन्याओं के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया हैं. सरकार द्वारा अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए विवाह के लिए 55000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी जबकि इसे पहले यह देय राशि 51 हजार रुपये थी। इसके लिए 80 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है।
खबरें और भी…
- खबर का असर: नया रायपुर में अवैध मुरूम खनन पर बड़ी कार्रवाई: 7 JCB सहित 11 हाईवा जब्त, राजनीतिक संरक्षण पर उठे सवाल!
- रातों-रात मुरूम की लूट! ट्रकों, JCB मशीनों के साथ खुलेआम खनन – दलाल के संरक्षण में प्रशासन मौन?
- CG Police: सावन में प्रमोशन का तोहफा: छत्तीसगढ़ के 68 ASI बने SI, DGP अरुणदेव गौतम ने जारी किया आदेश…
- यात्रीगण कृपया ध्यान देवें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 से ज्यादा ट्रेनें रद्द…
- CG Weather Update: मौसम विभाग ने किया, अगले चार दिनों तक, 9 जिलो में बारिश अलर्ट जारी…