
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। इनमें अष्टमी और महानवमी विशेष महत्व रखते हैं।
Read More: CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह जांजगीर में 29 मार्च को
इस अवसर पर घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। शक्ति स्वरूपा देवी हमारे घरों में कन्याओं के रूप में आती हैं। बघेल ने कहा है कि हर बेटी देवी स्वरूपा है, इसलिए नवरात्रि के नौ दिन ही नहीं बल्कि हमेशा बेटियों और महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव बनाए रखें। इससे हम सच्चे अर्थों में देवी उपासना को सार्थक कर सकते हैं।
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 200 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, वर्षों से मलाईदार पदों पर जमे अफसरों पर गिरी गाज
- सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त…
- भारी बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में सतर्क रहने की अपील…
- बीजापुर सड़क हादसा: कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की मौत, ड्राइवर शराब के नशे में था…
- कवर्धा में दुर्गा पंडाल में आग, प्रतिमा खंडित – बिलासपुर में बैग दुकान जलकर खाक…