रिटायर्ड सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा को मिली लेफ्टिनेंट की उपाधि , मित्रों ने दी बधाईयां……

नवापारा राजिम :- स्थानीय नवापारा से भारतीय सेना में सूबेदार मेजर रहे गोवर्धन शर्मा को देश के राष्टपति महोदय ने उनके सेवानिवृति पश्चात लेफ्टिनेंट की उपाधि देकर सम्मानित किया. यह सम्मान उन्हें आजादी की 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिया गया. इस सम्मान पर रिटायर सूबेदार मेजर गोवेर्धन शर्मा ने बताया की यह सम्मान किसी भी जवान के लिए बहुत बड़ी बात होती है.
भारत सरकार ने उन्हें यह उपाधि उन्हें प्रदान की है इसके लिए वे सभी का आभारी रहेंगे. नगर के बेटे व वीर जवान सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा को लेफ्टिनेंट की उपाधि से सम्मानित किये जाने पर उन्हें बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से पं. ब्रह्मदत्त शास्त्री, डॉ. राजेंद्र गदिया, डॉ मनोज मिश्रा सुनील साव, संजय शर्मा, विकास लोटिया , तुकाराम कंसारी , विनोद वंडलकर, लिलेश पारख, विवेक शर्मा ,अशोक सचदेव, अरिंदम शुक्ला, तुल्ली नैनवानी, कलीदान कंसारी सहित उनके शुभचिंतक गण शामिल है।