क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

Drone से निगरानी कर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Farm House और आरंग में जुआ खेलते 26 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख से ज्यादा का माल जब्त…

Raipur Police: राजधानी रायपुर में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और हाईटेक कार्रवाई करते हुए ड्रोन कैमरे की मदद से फार्म हाउस में चल रहे जुए का भंडाफोड़ किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात मुजगहन थाना क्षेत्र के आउटर इलाके में स्थित एक फार्म हाउस पर रेड कर 16 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फार्म हाउस में जुए की सूचना मिलने के बाद करीब तीन घंटे तक ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। ड्रोन फुटेज में जुआ खेलते लोगों की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फार्म हाउस में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

रेड के दौरान जुआरियों के कब्जे से 2 लाख 12 हजार 600 रुपये नकद, 2 चारपहिया वाहन, 8 दोपहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद की गईं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने फार्म हाउस के मालिक की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल

1. सुरेश साहू (33 साल) निवासी महावीर नगर, रायपुर
2. नागेंद्र कुमार वर्मा (37 साल) निवासी पाटन जिला दुर्ग
3. गोविंद कुमार (32 साल) अमलीडीह, रायपुर
4. इशू देव वर्मा (29 साल) मुजगहन, रायपुर
5. देवेंद्र यादव (28 साल) पाटन, दुर्ग
6. प्रेमशंकर धीवर (45 साल) अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर
7. नारायण ढीमर (55 साल) सेजबहार, रायपुर
8. कैलाश चतुर्वेदी (35 साल) उतई, दुर्ग
9. कृष्णा गेंदरे (56 साल) मुजगहन, रायपुर
10. राजेंद्र कुमार साहू (28 साल) अमलीडीह, रायपुर
11. सुरेंद्र कुमार (36 साल) पाटन, दुर्ग
12. डोमन निषाद (33 साल) न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर
13. नेतराम साहू (43 साल) मुजगहन, रायपुर
14. सौरभ राजपूत (35 साल) पुरानी बस्ती, रायपुर
15. गुरुप्रीत सिंग (28 साल) टिकरापारा, रायपुर
16. सूरज साहू (24 साल) टिकरापारा, रायपुर

आरंग में भी 10 जुआरी गिरफ्तार
इधर, रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने अलग कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना आरंग पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भानसोज स्थित खार में कुछ लोग ताशपत्ती पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की।

आरंग कार्रवाई में पुलिस ने 1 लाख 71 हजार 290 रुपये नकद, 7 दोपहिया वाहन और ताशपत्ती जब्त की, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 72 हजार रुपये बताई गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आरंग से गिरफ्तार आरोपी

1. देवेन्द्र वर्मा (37 साल) आरंग जिला रायपुर
2. वितिक गायकवाड़ (23 साल) आरंग जिला रायपुर
3. दिनेश कुमार वर्मा (40 साल) मंदिरहसौद, रायपुर
4. राधेश्याम साहू (52 साल) आरंग
5. राहुल गायकवाड़ (36 साल) आरंग
6. पुष्कर साहू (36 साल) आरंग
7. राजू साहू (47 साल) मंदिरहसौद, रायपुर
8. कृष्ण कुमार साहू (61 साल) मंदिर हसौद
9. नारायण चंद्राकर (35 साल) आरंग
10. दिलेश्वर साहू (32 साल) आरंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button