मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। इनमें अष्टमी और महानवमी विशेष महत्व रखते हैं।
Read More: CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह जांजगीर में 29 मार्च को
इस अवसर पर घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। शक्ति स्वरूपा देवी हमारे घरों में कन्याओं के रूप में आती हैं। बघेल ने कहा है कि हर बेटी देवी स्वरूपा है, इसलिए नवरात्रि के नौ दिन ही नहीं बल्कि हमेशा बेटियों और महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव बनाए रखें। इससे हम सच्चे अर्थों में देवी उपासना को सार्थक कर सकते हैं।
खबरें और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






