CG सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत
बलौदाबाजार स्थित पलारी में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में डेढ़ साल के मासूम समेत दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बलौदाबाजार मार्ग पर पलारी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
CG Road accident: जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार होकर तीन युवक और एक बच्चा जा रहे थे। इस दौरान बलौदाबाजार मार्ग पर पलारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार डेढ़ साल के बच्चे और दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में बाइक के सापने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके से पिकअप वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। CG Road accident
इन्हें भी पढ़ें…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






