छत्तीसगढ़ में 19 बाघों पर 3 साल में खर्च किये गए 183.77 करोड़ रुपए,वन मंत्री ने महेश गागड़ा पर जमकर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में 19 बाघों पर 3 साल में 183.77 करोड़ रुपए खर्चा होने के मामले में सियासत गरमा गई है। विधानसभा में इस बात की जानकारी आने के बाद भाजपा ने इस मुद्दे पर सकार को घेर लिया। इसके बाद अब प्रदेश के वन मंत्री मो. अकबर का इस मसले पर बयान सामने आया है। उन्होंने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा पर जमकर निशान साधा है।
See Also: Raipur CG: युवकों का यातायात के नियमों से खिलवाड़,एक स्कूटी में चार युवक है सवार, Video
अकबर ने कहा है कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के कार्यकाल में चार सालों में तीन टाइगर रिजर्व में 229.10 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। उन्होंने पूछा है कि इतनी बड़ी राशि खर्च किये जाने के बावजूद गागड़ा के कार्यकाल में प्रदेश में बाघों की संख्या 46 से घटकर मात्र 19 क्यों रह गई, इसका जवाब उन्हें देना चाहिए।
See Also: CG News: पांच दिनों बाद सीएम भूपेश बघेल जारी करेंगे न्याय योजना की चौथी किस्त
अकबर ने कहा-प्रदेश में तीन टाइगर रिजर्व अचानकमार, उदंती-सीतानदी एवं इंद्रावती टाइगर रिजर्व हैं। पिछले तीन सालों में इन टाइगर रिजर्व में क्रमशः 81.98, 32.80 और 68.99 करोड़ रुपये खर्च हुए। उन्होंने कहा वन मंत्री रहे महेश गागड़ा को इतना तो मालूम रहना चाहिए कि टाइगर रिजर्व में केवल बाघ ही नहीं अन्य प्राणी भी रहते हैं, जिनके लिये भी काम किए जाते हैं। महेश गागड़ा ने जिसतरह सवाल उठाये हैं। उससे स्पष्ट होता है कि वन मंत्री रहने के बावजूद उन्हें टाइगर रिजर्व के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है।
खबरें और भी…
- दिवाली गिफ्ट: NHM कर्मचारियों के लिए 5% वेतन वृद्धि का ऐलान, 14 हजार से ज्यादा कर्मियों को मिलेगा फायदा…
- बीड़ी मांगने पर बढ़ा विवाद: सोनू पाल की हत्या कर शव नाले में फेंका, अभनपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…
- क्लासरूम में घुसा विशालकाय अजगर: आत्मानंद स्कूल में फुंकार से मचा हड़कंप, सर्प विशेषज्ञों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…
- करवा चौथ पर दर्दनाक वारदात: पति का इंतजार करती रही पत्नी, सुबह सड़क पर मिला अनिल यादव का शव…
- बलरामपुर में दर्दनाक घटना: आत्मानंद स्कूल की छात्रा की पीलिया से मौत, गंदे पानी को बताया जा रहा वजह…