
दंतेवाड़ा भांसी थाना के सामने मुख्य मार्ग पर दस चक्का ट्क व स्कूटी की भिड़त में 1 की मौत हो गई ।वही 3 गंभीर रूप से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार भांसी थाना के सामने मेन रोड़ पर 24 फरवरी, गुरूवार की करीब शाम 4.30 बजे दस चक्क ट्क कं्रं. सीजी 17 केएल 3297 लौह अयस्क लेकर जगदलपुर की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से स्कूटी जिसमे चार व्यक्ति सवार थे दोनो के बीच भिड़त होने से स्कूटी सवार 22 वर्षीय ग्राम फरसपाल निवासी पिंटू ओयामी, पिता सुदरू राम की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद तत्काल घायलो को वहाॅ से गुजर लोगो ने अपने कार में बिठाकर भांसी पुलिस के सहयोग से बचेली के अपोलो अस्पताल लाया गया। जहाॅ डाॅक्टरो ने ईलाज शुरू किया, पिंटू ओयामी को सिर, छाती, पैर में गंभीर चोटे थे, ईलाज के दौरान मौत हो गई। वही तीन घायलो में राजकुमार (19) पिता पोदिया, निवासी ठोठापारा फरसपाल, जोगेन्द (18) पिता श्याम सिंह, निवासी गोकुल पारा फरसपाल, आकाश कुमार (21) निवासी स्कूल पारा दंतेवाड़ा के निवासी है।ये तीनो घायल है।
बताया जा रहा है कि यह चारो युवक बचेली के ट्रांसपोर्ट नगर के समीप आकाशनगर काठमांडू के रहवासियो के लिए बनाये जा रहे आवास निर्माण कार्य में काम करते है। चारो युवक एक ही स्कूटी में सवार फरसपाल मड़ाई में शामिल होकर आज वापस आ रहे थे, तभी यह घटना भांसी के पास घटित हुई।

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार स्कूटी सवार ट्क के नीचे आ गये थे। स्कूटी दूर फेका गया और परखच्चे उड़ गये। किरंदुल निवासी अरूण कुमार कश्यप जो कि जगदलपुर से आ रहे थे उनकी कार में घायलो को बिठाकर अपोलो अस्पताल में लाया गया, जिसमे भांसी पुलिस के जवान सहायक उपनिरीक्षक पात्रे, संजीव कंवार, हिरेन्द्र पुजारी, बचेली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक चंद्रपाल कंवार ने मदद की। घायलो को खून से लथपथ उन्हे अस्पताल लाया गया।

आये दिन इस मार्ग पर तेज रफतार के कारण छोटी बड़ी दुर्घटना हो रही है। कुछ दिन पहले ही बचेली के साम्पलेक्स नाला में सड़क दुर्घटना में ट्क की भिड़त में दुपहिया वाहन सवार में एक की मौत हो गई थी व दूसरा आज भी जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रहा है।